क्रिकेट

VIDEO: 6 साल का यह बच्चा लगाता है महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए छोटे बच्चे का वीडियो। लोग कर रहे हैं खूब पसंद और लाइक्स।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2021, 6:19 PM IST
ms_dhoni-3.jpg

नई दिल्ली। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। यहां हर आयु वर्ग के लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। चाहे बच्चे, युवा हों या फिर बूढ़े। खासकर बच्चों में इसका क्रेज ज्यादा देखा जा सकता है। हाल ही टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और अब कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

धोनी बना छोटा सा बच्चा
दरअसल, आकाश चोपड़ा ने एक 6 वर्षीय बच्चे के क्रिकेट खेलने का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह बच्चा हेलीकॉप्टर शॉट लगा रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोग इस बच्चे के शॉट की तुलना धोनी के शॉट से कर रहे हैं।

कई तरह के शॉट लगाता है ये बच्चा
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जिस छोटे से बच्चे का वीडियो शेयर किया है उसमें वह लगातार हवाई फायर कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है। वैसे इस बच्चे ने इस शॉट के जरिए खुद को धोनी से तो मिलवाया ही, साथ ही ये भी दिखाया है कि उनके तरकस में कितने सारे शॉट्स हैं। उसने लेग साइड में स्लॉग स्वीप शॉट भी खेला। इस बच्चे को खेलते देखकर ऐसा लगता है कि इसे जमीनी शॉट नहीं बल्कि टी20 की तरह बस गेंदों को बाउंड्री पार भेजना आता है। आकाश चोपड़ा ने इस बच्चे को नन्हें कलाकार का नाम दिया है।

इससे पहले आकाश ने शेयर किया था परी शर्मा का वीडियो
आकाश चोपड़ा ने इससे पहले एक और वायरल वीडियो शेयर किया था, जिसमें परी शर्मा नाम की एक छोटी लड़की हेलीकॉप्टर शॉट खेलती दिख रही थी।

Updated on:
4 Jun 2021, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत