क्रिकेट

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी

IPL में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 7 या उससे ज्यादा टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 7 या अधिक फ्रेंचाइजी की ओर से खेला है।

2 min read
Apr 01, 2026
आईपीएल ट्रॉफी। (फोटो सोर्स: @IPL)

Indian premier league 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन खेला जा रहा है। हर सीजन ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों की बोली लगती है और फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड तैयार करती हैं। इस प्रक्रिया में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए अपनी खास पहचान बनाई है। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जिन्होंने 7 या उससे ज्यादा टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 7 या अधिक फ्रेंचाइजी की ओर से खेला है.

आरोन फिंच:
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में अब तक सर्वाधिक 9 टीमों की ओर से खेला है। फिंच साल 2009/10 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले, जिसके बाद साल 2011 और 2012 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मैदान पर उतरे। आईपीएल 2013 में फिंच ने पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से 14 मैच खेले, जबकि आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 13 मुकाबलों में उतरे। साल 2015 में फिंच मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंचे, जहां उन्होंने 3 मैच खेले। अगले दो सीजन उन्होंने गुजरात लायन्स के लिए 13-13 मुकाबले खेले। साल 2018 में फिंच पंजाब किंग्स और साल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले। आईपीएल 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ मिला।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 11 गेंद फेंक बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ये पांच गेंदबाज भी कर चुके ऐसा

जयदेव उनादकट:
भारत के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 8 फ्रेंचाइज़ी की तरफ से आईपीएल खेला है। 2009/10, 2011 और 2012 में उनादकट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेले, जिसके बाद अगले दो सीजन दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा। साल 2016 में एक बार फिर केकेआर के लिए खेले, लेकिन इस पूरे सीजन सिर्फ 1 ही मैच की प्लेइंग इलेवन में नजर आए। साल 2018 से 2021 तक उनादकट राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नज़र आए। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद अगले साल इस तेज गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। पिछले तीन सीजन में उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले हैं।

मनीष पांडे:
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से 3 मैच खेले, जिसके बाद अगले दो सीजन आरसीबी की जर्सी में नजर आए। साल 2011 से 2013 के बीच पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेलने के बाद साल 2014 से 2017 के बीच केकेआर के लिए खेला। साल 2019 में पांडे सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। यहां उन्होंने चार सीजन खेले और साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़कर 6 मुकाबलों में खेलते हुए नज़र आए। आईपीएल 2024 और 2025 में इस खिलाड़ी ने केकेआर के लिए कुल 4 मैच खेले।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनोली ने बनाए 72 रन

Published on:
01 Apr 2026 07:59 am
Also Read
View All

अगली खबर