31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनोली ने बनाए 72 रन

163 रनों का पीछा करते हुए पंजाब ने इसे 19.1 ओवर में ही हासिल किया। पंजाब की तरफ से कूपर कॉनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 31, 2026

Cooper Connolly

Cooper Connolly(Image-X/@PunjabKingsIPL)

IPL 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कूपर कोनोली की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा देर टिक नहीं सके। गिल ने 39 और बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदला। वहीं विजय कुमार वैशाक ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी।

पंजाब की शुरुआत खराब


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 37 रन बनाए, जबकि कोनोली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम में पंजाब की टीम थोड़ी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान अय्यर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। हालांकि, अंत में मार्को यान्सेन और जेवियर बार्टलेट ने अहम योगदान देकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बार्टलेट ने निर्णायक छक्का लगाकर मैच खत्म किया।

गुजरात की ओर से कृष्णा ने झटके विकेट


गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा कगिसो रबाडा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मुकाबला रोमांचक रहा और आखिरी ओवरों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

प्लेइंग इलेवन


पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज