क्रिकेट

टी20 वर्ल्डकप में लगातार 3 डक के बाद अभिषेक ने की थी शुभमन से बात, जानें क्या मिली थी सलाह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खराब फॉर्म से जूझ रहे Abhishek Sharma ने लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद Shubman Gill से उनका बल्ला मांगा था।
2 min read
Mar 21, 2026
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma Dismissal against Netherlands. (Photo- IANS)

Shubman Gill on Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी। अभिषेक का मानना था कि शुभमन का बैट उन्हें फॉर्म में वापसी दिलाने में मदद कर सकता है।

अभिषेक ने मांगा था शुभमन का बल्ला

अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ हुई बातचीत का जिक्र हाल ही में दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स में किया था। अभिषेक ने कहा कि तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद मैंने उसे मैसेज किया कि इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए, बल्ला दे दे। यह सिर्फ मजाक नहीं था बल्कि इससे उन्हें मानसिक रूप से फॉर्म में लौटने की प्रेरणा भी मिली।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो बिना किसी हिचक के अभिषेक ने शुभमन का नाम लिया था। अवॉर्ड शो के दौरान शुभमन गिल से भी सवाल हुआ कि क्या उन्होंने अभिषेक को टूर्नामेंट से पहले कोई सलाह दी थी या नहीं। इसके जवाब में गिल ने कहा था कि दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह देगा? शुभमन गिल ने कहा कि जहां तक बल्ले की बात है तो अभिषेक हमेशा ही उनके बल्ले से खेलते हैं।

शुभमन नहीं थे वर्ल्डकप का हिस्सा

शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। उनकी जगह ओपनर के रूप में संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई थी और दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई थी। अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा था जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी। अभिषेक तीन बार लगातार शून्य पर आउट हुए। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक आए। हालांकि ये दोनों अर्धशतक बेहद अहम मौके पर आए। अभिषेक ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Updated on:
21 Mar 2026 06:46 pm
Published on:
21 Mar 2026 06:46 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल