
WCA की रैंकिंग में आईपीएल को तीसरा स्थान (Image: ANI)
IPL ranked 3rd in WCA domestic league ratings: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग दुनियाभर की टॉप 10 घरेलू लीगों की सूची में तीसरे नंबर पर है। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन (WCA) ने हाल ही में अपनी रैंकिंग जारी की है, जिसमें आईपीएल को 62.6 अंकों के साथ तीसरा स्थान दिया गया है। यह रैंकिंग खिलाड़ियों के भुगतान, अधिकार, सुरक्षा और कॉन्फ्लिक्ट रेजोल्यूशन जैसे 13 अहम मानकों पर आधारित है।
द हंड्रेड (इंग्लैंड) - 75.2: 2021 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने यह अनोखी लीग शुरु की। यह 100-बॉल फॉर्मेट पर आधारित है। अब तक पांच सीजन खेले जा चुके हैं और आठ सिटी-बेस्ड टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं। 2025 में मेंस खिताब ओवल इन्विक्टस ने जीता था।
SA20 (दक्षिण अफ्रीका) - 68.0: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2023 में लॉन्च की। इस लीग में छह टीमें भाग लेती हैं, जिन सभी के मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। अब तक चार सीजन हुए हैं, जिसमें से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीन खिताब जीते हैं।
आईपीएल (भारत) - 62.6: 2008 में BCCI ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग शुरु की। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और अब तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं। 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहली बार खिताब अपने नाम किया।
बिग बैश लीग - BBL (ऑस्ट्रेलिया) - 62.5: 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की, यह लीग आईपीएल के बाद दुनिया की सबसे पुरानी टी20 लीग में से एक है जो अब भी खेली जा रही हैं। टूर्नामेंट में आठ सिटी-बेस्ड टीमें खेलती हैं।
पाकिस्तान सुपर लीग - PSL (पाकिस्तान) - 48.0: 2016 में PCB ने शुरु की, लीग में अब छह टीमें हैं। शुरुआत यूएई में हुई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह पाकिस्तान में खेली जाती है। 10 सीजन पूरे हो चुके हैं, 11वां विवादों से घिरा है।
मेजर लीग क्रिकेट - MLC (अमेरिका) - 43.0: 2023 में अमेरिका में शुरू हुई यह लीग अभी तीन सीजन ही पुरानी है। इसमें IPL फ्रेंचाइजी मालिकों का भी इन्वेस्टमेंट है और यह क्रिकेट को अमेरिका में स्थापित करने की कोशिश में लगी है।
इंटरनेशनल लीग T20 - ILT20 (यूएई) - 39.1: 2023 में लॉन्च, यह यूएई की प्रमुख टी20 लीग है। तीन सीजन पूरे हो चुके हैं और यह दिसंबर-जनवरी के बीच खेली जाती है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग - CPL (वेस्टइंडीज) - 38.9: 2013 में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शुरु की, सीपीएल कैरेबियन का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है। इसमें छह टीमें हैं और 12 सीजन खेले जा चुके हैं।
अबुधाबी T10 (यूएई) - 30.1: यह दुनिया की सबसे छोटे टी10 फॉर्मेट की एक प्रमुख लीग है। नवंबर-दिसंबर में खेली जाती है और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भी भागीदारी रहती है।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग - BPL (बांग्लादेश) - 22.6: 2012 में बीसीबी ने शुरू की, टूर्नामेंट में अब छह टीमें हैं। हालांकि यह लंबे समय से खेली जा रही है, लेकिन भुगतान में समस्याओं के चलते यह सूची में सबसे नीचे है।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Mar 2026 10:22 pm
Published on:
20 Mar 2026 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
