क्रिकेट

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim 1st T20I: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से पहले मुकाबले से होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रचा का सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वह 16 रन बनाते ही भारत-इंग्‍लैंड टी20 मैचों में सर्वाधिक रन के साथ शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
2 min read
Jul 21, 2026
Ind vs Zim 1st T20I
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Sharma vs Zim T20Is: आयरलैंड और इंग्‍लैंड के दौरे के बाद अब भारतीय टीम जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है। जहां हरारे में भारत 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में सबकी नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और उनके ओपिनंग पार्टनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। अभिषेक के पास पहले ही टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वह सिर्फ 16 रन बनाते ही इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभिषेक शर्मा ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 177.22 के स्‍ट्राइक रेट से बनाए 179 रन

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ भले ही टी20 इंटरनेशनल भारत का पलड़ा भारी हो, लेकिन अब भी सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम दर्ज है। रजा ने भारत के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 17.63 के औसत और 115.47 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 194 रन बनाए हैं। जबकि इस मामले में अभिषेक शर्मा दूसरे स्‍थान पर हैं। उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 6 मैचों सिर्फ पांच पारियों में 35.80 के औसत और 177.22 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। हरारे में खेले जाने पहले टी20 में वह 16 रन बनाते ही सिकंदर रजा को पीछे छोड़ देंगे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीटीममैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट10050
सिकंदर रज़ाजिम्बाब्वे11111944617.63115.4700
अभिषेक शर्माभारत6517910035.80177.2211
चामु चिभाभाजिम्बाब्वे771726724.57104.2401
शुभमन गिलभारत551706642.50125.9202
ब्रायन बेनेटजिम्बाब्वे6616897*33.60152.7201
यशस्वी जायसवालभारत3314193*70.50165.8801
डायन मायर्सजिम्बाब्वे6614065*28.00111.1101
रुतुराज गायकवाड़भारत4313377*66.50158.3301
केएल राहुलभारत441205140.00125.0001
संजू सैमसनभारत541135837.66124.1701

जीत के सूखे से जूझ रहे श्रेयस अय्यर

आयरलैंड के दौरे से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन, उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा श्रेयस के लिए बेहद अहम है। उन्‍हें हरारे में अपनी पहली सीरीज जीत की तलाश होगी।

Updated on:
21 Jul 2026 06:21 pm
Published on:
21 Jul 2026 06:21 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज

IPL 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले राजस्थानी पेसर अशोक शर्मा की नजरें जिम्बाब्वे T20I डेब्यू पर, किया था 160 की स्‍पीड से बॉलिंग का दावा