क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की डक की हैट्रिक ‘पॉजिटिव’, रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ravi Shastri on Abhishek Sharma: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पर यह कहकर सभी को चौंका दिया है कि मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं कि अभिषेक शर्मा ने तीन डक बनाए हैं। टूर्नामेंट के जरूरी समय के लिए उन्‍होंने अपना बेस्ट बचाकर रखा है।
2 min read
Feb 22, 2026
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma Dismissal against Netherlands. (Photo- IANS)

Ravi Shastri on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन डक बनाए हैं, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई है। लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि टीमें इस बात से परेशान होंगी कि स्टार बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में लगातार तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं। शास्त्री ने चौंकाते हुए कहा कि इसे असल में 'पॉजिटिव' माना जा सकता है, इससे पहले उन्होंने यह भी कहा कि वह टूर्नामेंट के जरूरी समय के लिए अपना बेस्ट बचाकर रख सकते हैं। टीमें थोड़ी परेशान होंगी कि वह रन नहीं बना पाया है।

'प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद कम'

शास्‍त्री का मानना है कि डिफेंडिंग चैंपियन के पास अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन है और प्रोटियाज के खिलाफ टीम शीट में कोई बदलाव होने की उम्मीद कम है। ज्ञात हो कि भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए टीम में दो बदलाव किए थे।

स्पिनर कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया, जबकि अक्षर पटेल को आराम देकर ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया गया। शास्त्री के मुताबिक, टीम के सामने एकमात्र दुविधा यह होगी कि अक्षर को खिलाएं या फिर सुंदर को।

'आपके पास वे ऑप्शन हैं, जो आपको चाहिए'

शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि यह लगभग वही टीम होगी, क्योंकि आपके पास गहराई है, आपने सभी बेस कवर कर लिए हैं, आपके पास वे ऑप्शन हैं, जो आपको चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जब ओस होती है तो आपको उस एक्स्ट्रा बॉलिंग ऑप्शन की ज़रूरत होती है।

चाहे वह शिवम दुबे हों, चाहे हार्दिक अपने पूरे कोटे के ओवर बॉलिंग कर रहा हो, चाहे तिलक वर्मा हो, जो एक या दो ओवर के लिए हाथ घुमा सकता है, आपको उन ऑप्शन की जरूरत होती है। मुझे नहीं लगता कि वे टीम में कोई बदलाव करेंगे। मुझे लगता है कि पिछले गेम में खेलने वाली टीम एक अच्छी टीम थी।

'2024 के वर्ल्ड कप फाइनल का रिपीट'

शास्त्री ने साउथ अफ्रीका टीम के आत्मविश्वास की भी तारीफ की और उन्हें लगता है कि जब वे भारत के खिलाफ खेलेंगे तो कांटे की टक्कर होगी। शास्त्री ने कहा कि बहुत आत्मविश्वास है और आप जानते हैं कि यह एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है, क्योंकि साउथ अफ्रीका कोई आसान टीम नहीं है, वे पक्का मुकाबला करेंगे और यह 2024 के वर्ल्ड कप फाइनल का रिपीट है। इसलिए हर कोई इसका इंतजार कर रहा है।

Updated on:
22 Feb 2026 02:42 pm
Published on:
22 Feb 2026 02:42 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री