टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है...
Abhishek Sharma health update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर आ रही है। टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और पेट में इन्फेक्शन (Stomach Infection) की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वह टी-20 वर्ल्ड कप के आगामी मैचों के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं?
बीसीसीआई के मुताबिक, रविवार को जब पूरी टीम हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पर गई थी, तभी से अभिषेक की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। वह डिनर बीच में छोड़कर जाने वाले पहले खिलाड़ी थे। फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
भारत को कल (गुरुवार) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेलना है। जिस तरह की उनकी हालत है, उसे देखकर लग रहा है कि वह नामीबिया के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने उम्मीद तो जताई है कि वह फिट हो जाएंगे, लेकिन असलियत मैदान पर ही पता चलेगी।
अगर अभिषेक समय पर रिकवर नहीं हो पाते, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को हरी झंडी दे सकते हैं। हालांकि संजू का फॉर्म पिछले कुछ मैचों में (10, 6, 0, 24, 6) काफी खराब रहा है, जो टीम इंडिया के लिए टेंशन की बात है।
नामीबिया के बाद टीम इंडिया को 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलना है। अभिषेक शर्मा का फिट होना भारत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि उनके बिना टॉप ऑर्डर कमजोर नजर आ सकता है। फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी रिकवरी तेजी से हो और वह मैदान पर वापसी करें।