
Komal Sharma's Wedding: एशिया कप 2025 के हीरो रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी सगी बहन की शादी अटेंड नहीं की। इस खबर ने सोशल मीडिया पर बहस की जंग छेड़ दी है। 3 अक्टूबर को अभिषेक शर्मा की इकलौती बहन कोमल शर्मा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने लविश ओबेरॉय के साथ सात फेरे लिए। अभिषेक की बहन की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन खुद अभिषेक इसका हिस्सा नहीं बने। वजह सिर्फ एक अनाधिकारिक वनडे मैच है।
एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले अभिषेक शर्मा ने बिना आराम किए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पहुंच गए। इस टीम में न सिर्फ अभिषेक, बल्कि एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने भी भाग लिया। दूसरे अनाधिकारिक वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया A ने 17वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले उन्होंने अपनी बहन की शादी मिस की और फिर मुकाबले में खाता न खोल पाना, उनके लिए डबल झटका था। सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही रही। कई यूजर्स अभिषेक के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स का ये भी कहना है कि इकलौती बहन की शादी छोड़ना सही फैसला नहीं था।
कुल मिलाकर अभिषेक ने एक अनाधिकारिक मैच के लिए अपनी बहन की शादी मिस कर दी है। बाद में उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी बहन से बात की और इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की। शादी के बाद कोमल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अभिषेक शर्मा को मिस किया। अभिषेक शर्मा ने बहन की हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन में शिरकत की थी और धूम मचाया था लेकिन शादी में एक अनऑफिशियल मैच के लिए नहीं जा सके।
बता दें कि कोमल शर्मा की शादी 3 अक्टूबर को लुधियाना में हुई। 3 अक्टूबर को ही अभिषेक शर्मा को इंडिया-ए के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। एशिया कप में गदर मचाने वाले अभिषेक की नजर अब वनडे टीम में जगह बनाने पर है। टीम इंडिया का अगला वनडे दौरा ऑस्ट्रेलिया का है, जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।