क्रिकेट

12 साल बाद भी सुरेश रैना का रिकॉर्ड अभेद्य, अभिषेक शर्मा करीब पहुंचते-पहुंचते रह गए

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20i में 35 गेंदों में शतक जड़ा, लेकिन आईपीएल में सुरेश रैना का 25 गेंदों में 87 रन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। जानें पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 5:59 PM IST
nz vs ind 3rd t20i
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- IANS)

Abhishek Sharma and Suresh Raina: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया। वह 38 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाकर आउट हुए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका चौथा शतक है। हालांकि, ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा एक बार फिर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रैना का यह रिकॉर्ड पिछले 12 साल से बरकरार है।

क्या है सुरेश रैना का रिकॉर्ड?

सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मैच में महज 25 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि, वह रन आउट हो गए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कायम है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने भले ही धुआंधार पारी खेली, लेकिन वह 25 गेंदों में 80 रन ही बना सके। इस तरह वह 25 गेंदों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सुरेश रैना के रिकॉर्ड से 7 रन पीछे रह गए।

टी20I में 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी में सबसे तेज रन रेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 18.13 के रन रेट से 100 से अधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस प्रदर्शन के साथ दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से अधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी के दौरान सबसे तेज रन रेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस सूची में इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में ओपनिंग करते हुए 16.08 के रन रेट से 100 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। लिस्ट निम्नवत है।

रन रेटखिलाड़ीविपक्षी टीमस्थानवर्ष
18.13अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशीन्यूजीलैंडवेलिंगटन2026
16.08जोस बटलर, फिल सॉल्टदक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड2025
15.00हाशिम अमला, एबी डिविलियर्सइंग्लैंडजोहान्सबर्ग2016
15.00ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानीसेशेल्सनैरोबी2024
14.83शाई होप, एविन लुईसइंग्लैंडग्रोस आइलेट2024
14.44अभिषेक शर्मा, संजू सैमसनअफगानिस्तानदिल्ली2026
Updated on:
27 Oct 2026, 5:59 PM IST
Published on: