क्रिकेट

IND vs NZ: 21 साल के टी20 इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था, अभिषेक-सूर्यवंशी की जोड़ी ने बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़े। अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन और सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 5:25 PM IST
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया, जहां अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने T20 इतिहास बदल डाला। दोनों ने 100 रन की साझेदारी के दौरान 18.3 की रन रेट से रन बनाए। आज तक T20 के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब 18 की रन रेट से सलामी बल्लेबाजों ने 100 रन बनाए हों।

बटलर-साल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

साल 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की जोस बटलर और फिल साल्ट की जोड़ी ने 16.08 के रन रेट से 100 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में जोहानिसबर्ग में हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स ने 15 के रन रेट से 100 रन जोड़े थे। इंग्लैंड के खिलाफ शाई होप और एविन लुईस 2024 में 14.83 की रन रेट से 100 रन जोड़ चुके हैं और इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए T20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 14.44 की रन रेट से 100 रन जोड़े थे।

आज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली बार T20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 18 की रन रेट से 100 रन जोड़े। सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। दोनों ने 7 ओवर में ही टीम को 133 के स्कोर तक पहुंचा दिया था।

अभिषेक ने 300 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 के आसपास का रहा, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 113 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए।

इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 10 ओवर में ही 178 रन बना लिए थे। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 10 ओवर में 178 रन बनाने के बाद जीत टीम इंडिया की तय हो गई थी। हालांकि, उसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जरूर आउट हुए, लेकिन बचा हुआ काम तिलक वर्मा और नमन धीर ने मिलकर कर दिया। टीम इंडिया ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला अब ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को होगा, जबकि आखिरी और पांचवां मुकाबला हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा।

T20I में सबसे तेज 100 रन की साझेदारी में रन रेट

रन रेटबल्लेबाजविरोधी टीममैदानसाल
18.13अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशीन्यूजीलैंडवेलिंगटन2026
16.08जोस बटलर, फिल साल्टदक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड2025
15.00हाशिम अमला, एबी डिविलियर्सइंग्लैंडजोहानिसबर्ग2016
14.83शाई होप, एविन लुईसइंग्लैंडग्रोस आइलेट2024
14.44अभिषेक शर्मा, संजू सैमसनअफगानिस्तानदिल्ली2026
Updated on:
27 Oct 2026, 5:25 PM IST
Published on: