क्रिकेट

तेज गेंदबाजों की शामत या स्पिनर्स की धुनाई, किसके खिलाफ ज्यादा बरसता है अभिषेक शर्मा का बल्ला?

Abhishek Sharma Batting Stats Against Spin and Fast Bowlers: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तीसरे टी20I मैच खेला जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अभिषेक शर्मा का तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन । शुरुआती दोनों मैचों में स्पिनर्स ने आउट किया है या तेज गेंदबाजों ने। पढ़े पूरी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 1:30 PM IST
Abhishek Sharma T20I Stats.
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- ANI)

Abhishek Sharma Batting Stats: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करते हुए सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में कीवी टीम की कोशिश शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की होगी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की नजर शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी होगी। उन्हें रोकने के लिए कीवी टीम ने खास रणनीति जरूर तैयार की होगी। आखिर हालिया आंकड़े क्या बताते हैं? तेज गेंदबाजों के सामने अभिषेक का बल्ला ज्यादा गरजता है या स्पिनर्स उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं? आइए, आंकड़ों के जरिए समझते हैं।

अभिषेक शर्मा: तेज गेंदबाजों बनाम स्पिनर्स के खिलाफ प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज से लेकर अब तक के आंकड़ों पर गौर करें, तो अभिषेक शर्मा ने कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उनका बल्ला तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बोला है, जबकि स्पिनर्स के सामने वह संघर्ष करते नजर आए हैं।

तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभिषेक ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 71.50 और स्ट्राइक रेट 207.24 रहा है। तेज गेंदबाज उन्हें दो बार आउट करने में सफल रहे हैं।

वहीं, स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक ने 44 गेंदों में 44 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 11.60 और स्ट्राइक रेट 131.81 रहा है। स्पिन गेंदबाजों ने उन्हें पांच बार अपना शिकार बनाया है। इन आंकड़ों से साफ है कि हालिया मुकाबलों में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स अभिषेक के लिए ज्यादा चुनौती साबित हुए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20I मुकाबलों में स्पिनर्स ने किया आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी अभिषेक शर्मा को शुरुआती दोनों मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया है। पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें एडम मिल्ने के हाथों कैच आउट कराया था। इस मैच में अभिषेक ने महज 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए थे।

सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी अभिषेक स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ आउट हुए। इस बार न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें नाथन स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे मुकाबले में अभिषेक ने 21 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.57 रहा।

ऐसे में तीसरे टी20I मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एक बार फिर अभिषेक शर्मा को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज के लिए स्पिन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना अहम होगा, जबकि कीवी टीम की रणनीति उन्हें बड़ी पारी खेलने से रोकने पर केंद्रित रह सकती है।

Updated on:
27 Oct 2026, 1:30 PM IST
Published on: