क्रिकेट

सनराइजर्स के लिए खेलेगा पाकिस्तानी स्पिनर, काव्या मारन ने अबरार अहमद पर की करोड़ों की बारिश

द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स ग्रुप ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इससे यह साफ हो गया कि आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने वाली खबरें सही नहीं थीं।

2 min read
Mar 12, 2026
सनराइजर्स लीड्स (फोटो- The Hundred League)

Abrar Ahmed will Play for Sunrisers Leeds: इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 190 हजार यूरो (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी। लेकिन सनराइजर्स ग्रुप और इसकी मालिक काव्या मारन (Kavya Maran। ने इन अटकलों को गलत साबित कर दिया और अबरार अहमद पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अबरार अहमद को खरीदने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) और सनराइजर्स ग्रुप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के टॉप स्पिन गेंदबाजों में शामिल अबरार के लिए लंबी बोली चली, जिसे आखिरकार काव्या मारन ने जीत लिया। इस ऑक्शन के बाद यह साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर चल रही वह खबरें सही नहीं थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप जीता हिंदुस्तान लेकिन इन मामलों में आगे रहा पाकिस्तान, देखें टूर्नामेंट के रोचक आंकड़े

हालांकि इस ऑक्शन में कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों को नजरअंदाज भी किया गया। पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) को Birmingham Phoenix ने करीब 1.72 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं हारिस रऊफ (Haris Rauf), शाबाद खान (Shadab Khan) और सैम आयूब (Saim Ayub) जैसे खिलाड़ी इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

बता दें कि Asia Cup 2025 के दौरान अबरार अहमद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने भारत के खिलाफ एक पोस्ट साझा किया था, जो काफी वायरल हुआ था।

21 जुलाई से शुरू होगा नया सीजन

सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन के शुरुआती चरण में रायन रिकल्टन, जैक क्रॉली, मैट पॉट्स और डैन लॉरेंस को भी टीम में शामिल किया। टीम में पहले से ही ब्रायडन कार्स, मिचेल मार्श और नाथन एलिस मौजूद हैं। इस टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि डेनियल विटोरी कोच की भूमिका संभाल रहे हैं। 'द हंड्रेड 2026' का नया सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में 34-34 मैच खेले जाएंगे।

Also Read
View All
2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई

MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह पटका बल्ला, एलिमिनेटर हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम, Video

बुरे सपने की तरह हैं जसप्रीत बुमराह के लिए ये पांच मैच, जब जमकर हुई दुनिया सबसे खतरनाक गेंदबाज की धुनाई

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल