क्रिकेट

ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026: भारत में कब-कहां देखें लाइव मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 Live Streaming: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 कतर के दोहा में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। भारत-ए टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा करेंगे।
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 5:21 PM IST
Asia Cup Rising Stars 2026
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा। (Photo- IANS)

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026, Ban vs HK: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का आगाज कतर के दोहा में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम जहां खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी, वहीं, भारत-ए की नजरें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग-ए की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-बी में भारत-ए, पाकिस्तान शाहीन, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात को जगह मिली है। पहले इस टूर्नामेंट को एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और ग्रुप

19 नवंबर दिन बुधवार से शुरू हो रहे एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में टीमों को 4-4 ग्रुपों में बांटा गया है। हर टीम ग्रुप लेवल पर शेष टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सुबह 11ः30 बजे और दोपहर 03ः30 बजे खेले जाएंगे।

सभी 8 टीमों की पूरी स्क्वॉड

भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान, आयुष बदोनी।

पाकिस्तान शाहीन: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, अली रजा, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान रंधावा, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साद मसूद, शहजैब खान, शमिल हुसैन, सुफियान मुकीम।

बांग्लादेश-ए: सैफ हसन (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, इफ्तेखार हुसैन इफ्ती, शहादत हुसैन दीपू, यासिर अली चौधरी, साब्बिर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, इरफान शुक्कुर, सामिउन बासिर रातुल, रकीबुल हसन, मोहम्मद रुबेल, रिपोन मंडल, इकबाल हुसैन इमोन, चौधरी एमडी रिजवान, मोहम्मद सैफुद्दीन।

श्रीलंका-ए: पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रॉस्पुल, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुशंका, निपुन धनंजया, चमिका हेनाटिगाला, जनिथ लियानगे, शरुजन शनमुगनाथन, रविंदु फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, वानुजा सहन, दुलाज समुधिता, दुविंदु रणतुंगा, लाहिरू समरकून, गरुका संकेत।

अफगानिस्तान-ए: इकराम अलीखिल (कप्तान), इमरान मीर, हसन ईसाखिल, दरवेश रसूली, फैसल खान शिनोजादा, बहीर शाह महबूब, इजाज अहमद अहमदजई, नसीर खान मारूफखिल, फरमानुल्लाह सफी, मोहम्मद इशाक, कैस अहमद, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, बिलाल सामी, नवीन जादरान।

नेपाल: संदीप लामिछाने (कप्तान), बासिर अहमद, अर्जुन कुमाल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजवंशी, लोकेश बम, कुशल भुर्तेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, सुंदीप जोरा, अभिशेष गौतम, ईशान पांडे, राशिद खान, देव खनाल।

संयुक्त अरब अमीरात: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, आर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद शहजाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उद्दिश सूरी, जाहिद अली।

हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, हफीज खान, अब्दुल समद खान, एजाज खान, नसरुल्ला राणा, अंशुमान रथ, शाहिद वसीफ, जीशान अली, अतीक इकबाल, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, हसन खान मोहम्मद, रेयांश शर्मा।

Asia Cup Rising Stars 2026: पूरा शेड्यूल और भारतीय समयानुसार मैचों की टाइमिंग

तारीख और दिनमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
19 नवंबर, गुरुवारबांग्लादेश A vs हांगकांगसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
19 नवंबर, गुरुवारश्रीलंका A vs अफगानिस्तान Aदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
20 नवंबर, शुक्रवारपाकिस्तान शाहीन vs UAEसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
20 नवंबर, शुक्रवारभारत A vs नेपालदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
21 नवंबर, शनिवारश्रीलंका A vs हांगकांगसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
21 नवंबर, शनिवारबांग्लादेश A vs अफगानिस्तान Aदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
22 नवंबर, रविवारUAE vs नेपालसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
22 नवंबर, रविवारभारत A vs पाकिस्तान शाहीनदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
23 नवंबर, सोमवारअफगानिस्तान A vs हांगकांगसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
23 नवंबर, सोमवारश्रीलंका A vs बांग्लादेश Aदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
24 नवंबर, मंगलवारभारत A vs UAEसुबह 11:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा
24 नवंबर, मंगलवारपाकिस्तान शाहीन vs नेपालदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
26 नवंबर, गुरुवारपहला सेमीफाइनलदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
27 नवंबर, शुक्रवारदूसरा सेमीफाइनलदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम
29 नवंबर, रविवारफाइनलदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क स्टेडियम

भारत में Asia Cup Rising Stars 2026 के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल?

भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट प्रशंसक इन मुकाबलों को मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर ऑनलाइन मैच देख सकेंगे।

Updated on:
18 Nov 2026, 5:21 PM IST
Published on: