क्रिकेट

क्रिकेटर लोकेश राहुल संग डेटिंग की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ डेटिंग की खबरों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री निधी अग्रवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 1:42 PM IST
lokesh
क्रिकेटर लोकेश राहुल संग डेटिंग की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज के एल राहुल आईपीएल समाप्त होने के बाद मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर बॉलीवुड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ दिखे थे। जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ ली थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये खबर सामने आई कि राहुल और निधी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब इस पूरे मसले पर बॉलीवुड अभिनेत्री निधी अग्रवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

क्या कहा निधी अग्रवाल ने-
निधी ने स्पॉटबॉय नामक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। हमारी पहचान तब से है जब मैं एक्ट्रेस नहीं थी और राहुल क्रिकेटर नहीं थे। हालांकि निधी ने यह भी कहा कि इन दोनों की पढ़ाई बैंगलोर के एक ही कॉलेज में नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे दोनों पहले से संपर्क में रहे हैं।

रेस्तरां के बार किए गए थे स्पॉट-
केएल राहुल और बॉलीवुड हीरोइन निधि अग्रवाल को एकसाथ मुंबई के बांद्रा इलाके के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया था। जिसके बाद इन दोनों की तस्वीरे सोशल मीडिया में खूब वायरल ही हुई थी। कई लोगों का कहना था कि भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज के जरिए क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता एक फिर सुर्खियों में रहेगा। लेकिन अभी तक प्यार अथवा अफेयर जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

आईपीएल में बेहतरीन था राहुल का प्रदर्शन-
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला था। राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 600 से ज्यादा का स्कोर भी किया था। इस दौरान राहुल ने कई यादगार पारियां भी खेली थी। हालांकि इसके बाद भी राहुल अपनी टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने में नाकाम रहे थे।

Published on: