AFG vs BAN: T20 World Cup 2024 सुपर-8 में आज 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग चल रही है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन का लक्ष्य रखा है। अच्छी खबर ये है कि बारिश रुक गई है और मैच शुरू हो गया है।
AFG vs BAN:T20 World Cup 2024 सुपर-8 में आज 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग चल रही है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए हैं। अब बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 116 रन बनाने होंगे। लेकिन, अफगानिस्तान की पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई। हालांकि अब बारिश रुक चुकी है और मैच शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को अच्छी, लेकिन धीमी शुरुआत मिली। अफगानी टीम मैच के दौरान रनों के लिए तरसती नजर आई और अंत में स्कोर बोर्ड पर 5 के नुकसान 115 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह ने 55 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने तीन विकेट चटकाए।
बांग्लादेश की टीम अगर 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लेती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। लेकिन, ये उसके लिए इतना भी आसान नहीं रहने वाला, क्योकि इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही है।
अब सवाल ये है कि बारिश से अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच धुलता है तो सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी। आपको बता दें कि बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में अफगानिस्तान की टीम तीन अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।