क्रिकेट

T20 Tri Series: उलटफेर का शिकार होने से बचा अफगानिस्तान, रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर हारा यूएई

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां मैच यूएई के हाथ में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना।
2 min read
Sep 06, 2025
Feature image
यूएई से आखिरी गेंद अपर जीता अफगानिस्तान (Photo-@ACBofficials X)

Afghanistan vs UAE, T20 Tri Series: एशिया कप 2025 से पहले खेली जा रही ट्राई टी20 सीरीज का आखिरी लीग मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान और यूएई के बीच शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी।

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां मैच यूएई के हाथ में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना।

आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी। यूएई एक जीता हुआ मैच हार गई। आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।

इससे पहले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाजों अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। लेकिन, अफगानिस्तान की तरह यूएई का मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा। इसका प्रभाव रन गति पर पड़ा।

हालांकि आसिफ के पास आखिरी ओवर में मैच जिताने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए। टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। सलामी बल्लेबाजों कप्तान वसीम ने 29 गेंद पर 44 रन और शराफू ने 23 गेंद पर 27 बनाए थे। जोहेब खान ने 19 गेंद पर 23 जबकि हर्षित कौशिक 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 98 रन की साझेदारी की। इस समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान का स्कोर 190 के करीब जाएगा।

लेकिन, अफगानिस्तान का मध्यक्रम रन गति को नहीं बढ़ा सका और टीम 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। करीम जन्नत ने 28, गुलाबदीन नईम ने 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान मैच में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों के बगैर उतरा था। अफगान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे थे।

Published on:
06 Sept 2025 07:50 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच