क्रिकेट

8 साल बाद भारतीय जमीन पर जीता श्रीलंका, वनडे में भारत का घर में तीसरा सबसे कम स्कोर

पहले वनडे मैच में सुरंगा लकमल की गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाई भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर वनडे में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 10:29 AM IST
after eight years Srilanka beat india in India

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में सुरंगा लकमल की गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाई भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर वनडे में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया है। भारत का घरेलू जमीन पर सबसे कम स्कोर श्रीलंका के खिलाफ ही है। उसने कानपुर में 1986 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 76 रन बनाए थे। 1993 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन बनाए थे।

सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है
धर्मशाला में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी (66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 112 रनों का स्कोर खड़ा किया है। एक समय लग रहा था कि भारत 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा, लेकिन धौनी की अर्धशतकीय पारी के कारण भारत 112 रनों का स्कोर बना पाया। धौनी के कारण भारतीय टीम बेहद शर्मनाक स्थिति में जाने से बच गई और इसके साथ ही वनडे प्रारूप में सबसे न्यूनतम स्कोर के रिकॉर्ड से भी। वनडे की एक पारी में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। श्रीलंका ने ही उसे 24 अप्रैल 2004 में हरारे में 35 रनों पर समेट दिया था। भारत का न्यूनतम स्कोर भी श्रीलंका के खिलाफ है। श्रीलंका ने ही शारजाह में 29 अक्टूबर 2000 को भारत को 54 रनों पर ढेर कर दिया था।

16 रनों के स्कोर में अपने पांच विकेट गंवाने वाली पहली टीम
इसके अलावा, वनडे इतिहास में भारतीय टीम केवल 16 रनों के स्कोर में अपने पांच विकेट गंवाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने पिछली बार 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 रनों के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवाए थे, जिसके बाद दिग्गज आलराउंडर कपिल देव ने नाबाद 175 रनों की पारी खेल भारत की साख बचाई थी। भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने धर्मशाला में जारी इस मैच में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इन पांच बल्लेबाजों ने केवल 13 रन बनाए। इससे पहले, भारतीय टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में 18, श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 में शारजाह में 23, टोरंटो में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1999 में 19 और 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टुनब्रिज वेल्स में 15 रन बनाए थे और पांच विकेट गंवाए थे।

8 साल बाद हारा भारत
इसके अलावा, भारत ने 2001 के बाद से वनडे प्रारूप में पहले पांच ओवरों में सबसे कम स्कोर हासिल किया है। वह पांच ओवरों में केवल दो रन ही बना पाया। इस सूची में इंग्लैंड पहले स्थान पर है। वह 2001 में द ओवल मैदान पर खेले गए मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले पांच ओवरों में एक विकेट पर केवल एक रन ही बना पाया था। इसी के साथ श्रीलंका ने भारत की ज़मीन पर 8 साल पुराण जीत का सूखा ख़तम किया। श्रीलंका टीम पिछले 8 साल से भारत को भारत में नहीं हार पायी थी।

Updated on:
11 Dec 2017, 10:29 AM IST
Published on: