क्रिकेट मैच
- चार दिवसीय क्रिकेट मैच का हुआ समापन
मन्दसौर.
परमानन्द भाई पटेल 22 ट्राफी का चार दिवसीय मैच उज्जैन विरूद्ध नर्मदापुरम के बीच नूतन स्टेडियम में खेला गया। इसमें उज्जैन ने जोरदार प्रदर्शन कर मैच 10 विकेट से नर्मदापुरम को हराकर जीता। उज्जैन क्रिकेट एसोसिएशन के संभागीय सचिव सुरेन्द्र काबरा एवं जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के चेयरमेन अरूण शर्मा ने बताया कि इस चार दिवसीय मैच में चौथे दिन उज्जैन ने 32 रन की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए 277 रन बनाएं। इसमें आशुतोष शर्मा ने 109 रन, सिद्धार्थ पाटीदार ने 55 रन और निलेश खोखर ने 55 रन बनाए। नर्मदापुरम की ओर से अमरजीतसिंह ने चार विकेट, अक्षय तोमर 3 विकेट, अनुज, निरज एवं मोहित ने एक-एक विकेट लिए। नर्मदापुरम टीम ने द्वितीय पारी खेलते हुए 155 रन बनाकर ऑलऑउट हो गई। सतीश कोरट ने 4 विकेट, संदीप बोरासी 5 विकेट, पूजन जैन ने 1 विकेट लिया। उज्जैन को जीतने के लिए 8 5 रन का टारगेट मिला जो उसने बिना विकेट खोए बना लिए। इसमें ओपनर बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 50 रन एवं सिद्धार्थ पाटीदार 33 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। मैंच के मुख्य अतिथि आब्जर्वर एमपीसीए अमरदीप पठानिया ने मैन ऑफ द मैच रहे आशुतोष शर्मा, संदीप बोरासी को संयुक्त रूप से प्रदान किया। पठानिया ने कहा कि यहां की सभी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी है। आने वाले समय में यहां पर और अधिक मैच हो सकेंगे। मैच के अम्पायर राजेश चौहान, विनोद कुशवाह है। मैच के स्कोरर रूपेश प्रजापति है।
----------------------------

Published on:
10 Dec 2017, 9:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.