क्रिकेट

IPL : 7 साल बाद फिर से दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालेगा ये दिग्गज

गंभीर ने साल 2011 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व किया था। नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 1:29 PM IST
after seven years Gautam Gambhir again named as a skipper of delhi

नई दिल्ली। 51 दिनों तक चलने वाले आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल, 2018 को होगी। खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो चुकी है। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अब टीम के कप्तानों की नियुक्तियां की जा रही हैं। हर टीम अपने अपने कप्तान चुन रही है। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाईट राइडर्स के बाद अब दिल्ली डेयर डेविल्स ने अपनी टीम का कप्तान चुन लिया है। दिल्ली ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना कप्तान चुना है।

सात साल बाद दिल्ली की कप्तानी करेंगे गंभीर
भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वह इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। गौतम गंभीर इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2008 में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने 534 रन बनाए थे।

राइट टू मैच करने से मना किया
इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी के दौरान केकेआर टीम के मालिकों के पास उन्हें 'राइट टू मैच' के तहत वापस रिटेन करने का मौका था। लेकिन आईपीएल के ब्रेक के दौरान केकेआर फ्रेंचाइजी ने कहा कि गौतम गंभीर ने उन्हें रिटेन करने के लिए मना कर दिया अपने करियर के आखिरी समय में गंभीर अपनी घरेलु टीम दिल्ली के साथ खेलना चाहते हैं और कोलकाता की तरह एक बार दिल्ली को भी आईपीएल का ख़िताब जीतना चाहते हैं।

2 बार जिता चुके है नाइटराइडर्स को
बता दें गंभीर ने साल 2011 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व किया था। नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था। गौतम गंभीर ने आईपीएल में 148 मैचों में 124.60 के स्ट्राइक रेट से 4132 रन बनाए हैं। जिसमें 35 अर्धशतक शामिल हैं

Published on: