6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की हार पर ट्विटर पर भड़के फैंस, आकाश चोपड़ा ने भी किया ये ट्वीट

भारत की हार के बाद निराश क्रिकेट फैंस का ट्विटर पर फूटा गुस्सा। गेंदबाजों और कप्‍तान रोहित शर्मा के ख़राब प्रदर्शन पर उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Mar 2018, 12:17 PM IST

after defeat against Sri Lanka Indian fans got angry on twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद भारतीय फैंस निराश हो गए और उनका गुस्सा ट्विटर पर फूटा। विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन की 90 रनों की श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी की बदौलत श्रीलंका के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे श्रीलंका ने मत्र 18.3 में बड़े आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की हार से नाराज़ हुए फैंस
भारत की इस हार से फैंस नाराज़ हो गए और टीम इंडिया को ट्विटर पर जम कर लताड़ा। कुछ प्रशंसकों खासकर गेंदबाजों और कप्‍तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। इस मैच में रोहित शर्मा बिना खता खोले ही आउट हो गए थे बता दें टी-20 इंटरनेशनल में ये पांचवां मौका थे, जब रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। बात जहां तक श्रीलंका के खिलाफ की हो, तो इस पड़ोसी देश के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। रोहित शर्मा का लगातार ख़राब फॉर्म जारी है। श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर अपना विकेट गंवाने वाले रोहित शर्मा अपने पिछले मैच में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे। मैच में भारतीय टीम की हार के बाद ट्विटर पर प्रशंसकों ने कुछ इस तरह गुस्सा निकाला

बचाव में उतरे आकाश चोपड़ा
इतना ही नहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा टीम इंडिया का बचाव करते नज़र आए। चोपड़ा ने भारतीय टीम का बचाव करते हुए कहा के जब आप करीब आधा दर्जन स्‍टार खिलाड़ियों को रेस्‍ट देते हैं तो कुछ मैच हारने पर इस तरह नाराज़गी जाताना ठीक नहीं। चोपड़ा का ये भी मानना है के अगले मैच में बांग्लादेश बहरत को कड़ी चुनौती देगा और उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

परेरा का अर्धशतक
गौरतलब है कि मंगलवार को खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने कुसल परेरा की 66 रनों की आतिशी पारी की मदद से 18.3 ओवर में भारत द्वारा दिया गया 175 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। इस शानदार पारी के लिए परेरा को मैन ऑफ़ दा मैच भी चुना गया। निदास ट्रॉफी का दूसरा मैच आठ मार्च को इसी स्टेडियम में बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा।