क्रिकेट

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में ‘भारतीयों’ ने मारा मैदान

पाकिस्तान के 10 विकेट बाकी थे और जीत के लिए 139 रनों की दरकार थी। पर एजाज पटेल और दबाव के सामने पाकिस्तान टिक न सकी और पहला टेस्ट मैच 4 रन से हार गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 1:29 PM IST
New Zealand cricket team
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में 'भारतीयों' ने मारा मैदान

नई दिल्ली। अबू धाबी में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 रनों की करीबी जीत दर्ज की। इस जीत के पीछे भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। पाकिस्तान को मैच की आखिरी पारी में जीत के लिए 176 रनों की दरकार थी, जिसे पाने में वह 4 रनों से पीछे रह गई। पाकिस्तान एक समय पर 4 विकेट के नुक्सान पर 130 रन बना चुकी थी। पर दबाव में वह बिफर गई और 171 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान यह मैच गंवाकर 1-0 से पिछड़ गई है।


एजाज पटेल ने ढाया पाक पर कहर-
मुंबई में जन्मे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच था। एजाज ने इस मैच की दूसरी पारी में 59 रन देकर 5 विकेट झटक न्यूजीलैंड की जीत में बड़ा योगदान दिया। साथ ही एजाज ने पहली पारी में 2 विकेट भी झटके थे। डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एजाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


ईश सोढ़ी का भी शानदार प्रदर्शन-
एजाज पटेल के अलावा दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी जिन्होंने पाकिस्तान से जीत छीनी वह ईश सोढ़ी हैं। सोढ़ी पंजाब के लुधियाना में जन्मे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। दूसरी पारी में सोढ़ी ने मोहम्मद हफीज और हारिश सोहेल का विकेट लिया। साथ ही उन्होंने दूसरी पारी में 18 रनों का योगदान दिया।


मैच का पूरा हाल-
तीसरे दिन की समाप्ति पर पाकिस्तान को जीत के लिए 139 रन और बनाने थे जबकि उसके पूरे 10 विकेट बचे थे। तीसरे दिन स्टम्प्स तक इमामुल हक 25 और मोहम्मद हफीज आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 249 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी जिसके बाद पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसमे पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए थे। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 153 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 227 रन बनाकर 74 रनों की बढ़त ले ली थी।

Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?