भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बोले बेदी-
भारत एक और कठिन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है, जहां वह 3 T20, 3 ODI और 4 टेस्ट मुकाबले खेलेगा। बेदी ने इस दूसरे पर बोलते हुए कहा कि "भारतीय टीम अच्छी है, हम सभी जानते हैं कि एक ही टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी और वह टीमें भी "कमजोर" थीं। हां दो खिलाड़ियों (स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर) पर प्रतिबंध लगा है लेकिन एक टीम दो व्यक्तियों से नहीं बनी होती है। वास्तव में, हमारी टीम एक व्यक्ति से बनी है, यहां सबकुछ कोहली के बारे में है। जितना फोकस उसपर है, आपको पता नहीं है कि आप कोहली पर बल्लेबाज और कप्तान के रूप में कितना दबाव डाल रहे हैं।"