न्यूजीलैंड की दूसरी पारी-
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 56 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन उसकी पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 249 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से बीजे वाटलिंग ने 59, हेनरी निकोलस ने 55, जीत रावल ने 46, कप्तान केन विलियम्सन ने 37, रॉस टेलर ने 19 और इश सोढी ने 18 रन बनाए। हेनरी का यह छठा जबकि वाटलिंग का 15वां अर्धशतक है। कीवी टीम 108 रन तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद वाटलिंग और निकोलस ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। 220 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने अगले पांच विकेट 29 रन के अंदर गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 249 रन पर सिमट गई थी। हसन अली और यासिर शाह ने 5-5 विकेट झटके थे।