नई दिल्ली। Mzansi Super League(MSL) 2018 में रविवार को हुए तश्वाने स्पारटंस और पार्ल रॉक्स के बीच मैच में रनों की बारिश हुई। इस मुकाबले के 40 ओवरों में 405 रन बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डी विलियर्स की टीम स्पारटंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक्सान पर 203 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी पार्ल रॉक्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए और वह यह मैच 1 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीका की इस T20 लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। जिसका पहला मैच 16 नवंबर को खेला गया था।