क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी को लेकर भावुक हुए रहाणे, बोले- बुरे वक्‍त पर मिला इनका साथ

Ajinkya Rahane Comeback : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया में करीब डेढ़ साल बाद वापसी करने वाले अजिंक्‍य रहाणे उस बुरे वक्‍त को लेकर भावुक हो उठे, जब वह टीम इंडिया से बाहर रहे। आइये जानते हैं कि रहाणे ने क्‍या कहा?
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 3:42 PM IST
ajinkya-rahane-says-about-come-back-in-team-india-emotional-moment-family-backed-lot-in-tough-times.jpg
टीम इंडिया में वापसी को लेकर भावुक हुए रहाणे, बोले- बुरे वक्‍त पर मिला इनका साथ।

Ajinkya Rahane Comeback : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन का फाइनल शुरू होने में अब महज चार दिन बाकी हैं। ये महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए अभ्‍यास सत्र में जमकर पसीना बहा रही हैं। टीम इंडिया में करीब डेढ़ साल बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे भी खूब अभ्‍यास कर रहे हैं। इस मैच में सभी की नजरें रहाणे के प्रदर्शन पर होंगी। रहाणे ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ ऐसी ही उम्‍मीदें उनसे इस महामुकाबले में भी हैं।


दरअसल, बैक इंजरी की वजह से श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह अनुभवी अजिंक्य रहाणे को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। टीम इंडिया से जुड़ने के बाद अपनी वापसी पर अजिंक्‍य रहाणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रहाणे ने बताया कि लंबे समय के बाद टीम में वापसी करना काफी भावनात्मक पल है।

'कठिन दौर में मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अजिंक्‍य रहाणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया गया है। जिसमें अजिंक्‍य रहाणे बता रहे हैं कि टीम इंडिया में फिर से वापसी करना मेरे लिए भावनात्‍मक पल है। इस कठिन दौर में मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। मेरा हमेशा से भारत के लिए खेलना सपना रहा है और आज भी वही है।

यह भी पढ़ें : BCCI ने वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्‍तान को लेकर लिया बड़ा फैसला


रोहित की कप्तानी को लेकर कही ये बात

रहाणे ने बताया कि रोहित शर्मा ने अब तक टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। सभी खिलाड़ी अपना-अपना योगदान दे रहे हैं और सभी क्रिकेट फॉर्मेट में निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : WTC Final 2023: शुभमन गिल से खौफजदा कंगारू, पोंटिंग बोले- ये अकेले जिता देेेगा

Published on: