30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्‍तान को लेकर लिया बड़ा फैसला

Rohit Sharma Captaincy : भारतीय टीम पहली बार आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरने जा रही है। एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया है कि वनडे वर्ल्‍ड कप तक रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इसके बाद ही रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बने रहने पर निर्णय लिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2023, 1:15 PM IST

rohit-sharma.jpg

BCCI ने वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्‍तान को लेकर लिया बड़ा फैसला।

Rohit Sharma Captaincy : भारतीय टीम पहली बार आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरने जा रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की नजर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी पर होगी। ज्ञात हो कि पिछले डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया विरोट कोहली की कप्‍तानी में खेली थी और मैच हारने के बाद कोहली को कप्‍तानी से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन, इस बार बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि टीम इंडिया हारे या फिर जीते रोहित शर्मा टेस्‍ट कप्‍ताना बने रहेंगे। इतना ही नहीं भारत की सरजमीं पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप में भी रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बने रहने पर निर्णय लिया जाएगा।


बीसीसीआई अधिकारी का दावा

आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहने पर भी रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई बड़ा फैसला ले चुका है। एक रिपोर्ट में बीसीसीआई अधिकारी की तरफ से दावा किया गया है कि फिलहाल टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन उनकी कप्तानी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

हारे या जीते नहीं जाएगी रोहित शर्मा की कप्‍तानी

बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि फिलहाल टेस्ट टीम का कप्तान खोजने की कोई जल्दी नहीं है। रोहित शर्मा टेस्‍ट फॉर्मेट में बिल्कुल फिट हैं। इसलिए ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले के नतीजे से रोहित शर्मा की कप्तानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान बने रहेंगे। हालांकि यह उनके उपर निर्भर है कि वह टेस्ट खेलते रहना चाहेंगे या फिर नहीं। इसको लेकर रोहित से अब तक कोई बात नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मचा बवाल, डेविड वॉर्नर ने की बगावत

वनडे वर्ल्‍ड कप के बाद रोहित की कप्‍तानी पर होगा फैसला

भारत में होने वाला वनडे वर्ल्‍ड कप रोहित शर्मा के करियर के लिए सबसे अहम होगा। टी20 वर्ल्‍ड कप में पिछले साल रोहित शर्मा ने सभी को निराश किया था। हालांकि इस बार वनडे में घरेलू दर्शकों के बीच खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा। वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बने रहने पर निर्णय लिया जाएगा। बीसीसीआई ने टी20 के लिए रोहित का उत्तराधिकारी हार्दिक पांड्या के रूप में तलाश लिया है। वनडे में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भावुक हुए कोहली-सहवाग और भज्‍जी ने जारी किए ये संदेश