30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भावुक हुए कोहली-सहवाग और भज्‍जी ने जारी किए ये संदेश

Odisha Train Accident : ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे पर क्रिकेट के दिग्‍गजों ने भी अपने-अपने तरीके से शोक जताया है। इस दुखद ट्रेन दुर्घटना पर विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटरों भावुक होते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2023, 12:53 PM IST

odisha-train-accident.jpg

ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भावुक हुए कोहली-सहवाग और भज्‍जी ने जारी किए ये संदेश।

Odisha Train Accident : ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्‍या 280 पहुंच चुकी है। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की भिड़ंत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस रेल हादसे को अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा बताया जा रहा है। इस हादसे पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेट के दिग्‍गजों ने भी अपने-अपने तरीके से शोक जताया है। इस दुखद ट्रेन दुर्घटना पर विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटरों भावुक होते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।


विराट कोहली का भावुक संदेश

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली फिलहाल वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्‍लैंड के दौरे पर हैं। हादसे का पता चलते हुए उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया मैं उनके परिवारों को इस असनीय दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


वीरेंद्र सहवाग ने व्‍यक्‍त किया दुख

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़े इस हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। अपने प्रियजनों को खो देने वाले सभी परिवारों के लिए संवेदना और घायलों के जल्‍द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


भज्‍जी ने ओडिशा सरकार और रेल मंत्रालय से की अपील

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। भज्‍जी ने ट्वीट में लिखा है कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक अन्य ट्रेन के बीच हुए हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को हादसे में खोया है। भज्‍जी ने ओडिशा सरकार और रेल मंत्रालय से यात्रियों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने की अपील की है।


वीवीएस लक्ष्मण ने भी जताया दुख

पूर्व खिलाड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ट्वीट में लिखा है कि ओडिशा में इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। मैं घायलों के जल्‍द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने प्रियजनों को खोया है।