क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे चौंकाने वाले फैसले के लिए आलोचकों के निशाने पर, अनिल कुंबले और अश्विन ने उठाए सवाल

KKR vs PBKS: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी हैरान करने वाली रणनीति के लिए आलोचकों के निशाने पर हैं। भले ही मैच बारिश से धुल गया है, लेकिन उनके ईडन गार्डन्‍स में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।
2 min read
Apr 07, 2026
ajinkya rahane
केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IPL)

KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को सोमवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन समेत कई विशेषज्ञों को यह फैसला समझ में नहीं आया, क्‍योंकि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना थी। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान टॉस जीतकर अमूमन पहले गेंदबाजी चुनता है, ताकि टीम को लक्ष्य पता हो। दूसरी बात ईडन गार्डन्स पारंपरिक रूप से ऐसा मैदान रहा है, जहां स्कोर का बचाव करना मुश्किल होता है। इसलिए पहले बल्लेबाजी के फैसले ने रहाणे पर सवाल खड़े किए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी भी नहीं थी और गेंदबाजी विभाग भी कमजोर था। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि रहाणे पहले गेंदबाजी करेंगे। हालांकि, उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। यह फैसला तुरंत ही गलत साबित हो गया, जब जेवियर बार्टलेट ने बादलों से घिरे मौसम में गेंद से कमाल दिखाते हुए एक ही ओवर में फिन ऐलन और कैमरन ग्रीन दोनों को आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और खेल रोकना पड़ा।

कुंबले और सबा करीम ने की आलोचना

कुंबले और सबा करीम दोनों ने ऐसे हालात में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के लिए रहाणे की आलोचना की और कहा कि गेंदबाजी करना एक बेहतर विकल्प होता। बारिश के कारण खेल में आई रुकावट के दौरान जियोहॉटस्‍टार के प्रसारण पर कुंबले ने कहा कि मुझे हैरानी है कि रहाणे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसी पिच पर जहां बारिश की संभावना हो, आदर्श रूप से आपको पहले फील्डिंग करनी चाहिए। वहीं, सबा करीम ने कहा कि मुझे यह फैसला समझ में नहीं आ रहा है। यह मेरी समझ से बिल्कुल बाहर है।

अश्विन ने भी यही बात दोहराई

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कुंबले की ही बात दोहराई और केकेआर के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद उनकी सोच को दिलचस्प बताया। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि जब आपको पता हो कि मैच बारिश से प्रभावित होगा और आपके पास अनुभवहीन बॉलिंग अटैक हो तो आप पहले बैटिंग करने का फैसला करते हैं। दिलचस्प सोच है।

गोस्‍वामी ने भी रहाणे की रणनीति पर उठाए सवाल

वहीं, बंगाल के पूर्व बैटर श्रीवत्स गोस्वामी भी रहाणे की रणनीति से खुश नहीं थे। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि यह देखकर बहुत हैरानी हुई कि रहाणे ने टॉस जीतकर बादल छाए रहने के बावजूद पहले बैटिंग करने का फैसला किया। यह थोड़ा चौंकाने वाला था। तुरंत ही स्विंग देखने को मिली और 2 कैच बिहाइंड हुए। बहुत ही साहसी फैसला।

आखिरकार केकेआर को मिला एक अंक

इस सीजन में रहाणे काफी सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं, क्योंकि वे अपने स्वभाव के विपरीत इस बार ज्‍यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ हार के बाद उन्‍होंने अपने आलोचकों पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि वे उनसे जलते हैं। बता दें कि सोमवार को मैच बारिश से धुलने के चलते केकेआर को आखिरकार एक पॉइंट मिल गया है।

Updated on:
07 Apr 2026 08:09 am
Published on:
07 Apr 2026 08:09 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच