क्रिकेट

भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन रचेंगे इतिहास, पूरन-पोलार्ड के एलीट ग्रुप में होगी एंट्री

Akeal Hosein: वेस्‍टइंडीज के स्‍टार स्पिनर अकील हुसैन भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। यह उनका 100 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच होगा। ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Akeal Hosein 100th T20I
वेस्‍टइंडीज के स्‍टार स्पिनर अकील हुसैन। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Akeal Hosein 100th T20I: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद थोड़े रिकवरी टाइम के बाद भारतीय टी20 टीम एक बार फिर एक्‍शन में नजर आने वाली है। जब मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए ये एक बड़ा टेस्ट होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज को इस फॉर्मेट में एक पावरहाउस माना जाता है, जो 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। इस मुकाबले में जहां सबकी नजर जहां विस्‍फोटक भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर होंगी, तो विंडीज के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन भी मैदान पर उतरते ही एक बड़ा माइलस्‍टोन छूते हुए निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड के एलीट क्‍लब में एंट्री कर लेंगे।

100वां टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले चौथे कैरेबियाई बनेंगे अकील हुसैन

बता दें कि अभी तक वेस्‍टइंडीज के तीन ही खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना सके हैं। लखनऊ में मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन इस पड़ाव तक पहुंचने वाले चौथे कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। वेस्‍टइंडीज के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले रोवमैन पॉवेल शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने 2017 से 2026 के बीच कुल 120 मैच खेले। वहीं, 106 मैच के साथ निकोलस पूरन दूसरे और 101 मैच के साथ किरोन पोलार्ड तीसरे स्‍थान पर हैं। जबकि अकील हुसैन 2021 से लेकर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीअवधिमैचरनऔसत100विकेटगेंदबाजी औसत5 विकेट
1रोवमैन पॉवेल2017–2026120234726.371543.400
2निकोलस पूरन2016–2024106227526.1400–0
3कीरोन पोलार्ड2008–2022101156925.3004228.280
4अकील हुसैन2021–20269930714.6109426.591
5जेसन होल्डर2014–20269890918.93011226.511
6ड्वेन ब्रावो2006–202191125522.0107826.100
7ब्रैंडन किंग2019–202687202825.3500–0
8आंद्रे रसेल2011–202586112222.0006131.450
9शिमरोन हेटमायर2018–202685167824.6700–0
10रोमारियो शेफर्ड2020–20268190927.5408128.161
11क्रिस गेल2006–202179189927.9222022.000
12दिनेश रामदीन2006–20197163618.7000–0

अभिषेक शर्मा बनाम अकील हुसैन

भारत के लिए पावरप्ले में निश्चित रूप से सबसे बड़ा हथियार अभिषेक शर्मा हैं। बाएं हाथ का यह सलामी बल्‍लेबाज पहली ही गेंद से ही अटैक करता है, ताकि टीम को एक अच्‍छा प्लेटफॉर्म दे सके। वहीं, वेस्टइंडीज के पास भी अभिषेक का मुकाबला करने के लिए बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन हैं। हुसैन आक्रामक ओपनरों को रोकने के लिए सधी हुई लेंथ और हवा में तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच आज एक दिलचस्‍प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Updated on:
06 Oct 2026 05:47 pm
Published on:
06 Oct 2026 05:47 pm