Virat Kohli tribute Amanpreet Gill: भारतीय अंडर-19 टीम और पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके पुराने साथी विराट कोहली, युवराज सिंह और शिखर धवन ने इस दुखद खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Virat Kohli tweet on Amanpreet Singh Gill death: भारतीय क्रिकेट के गलियारों से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व अंडर-19 तेज गेंदबाज और पंजाब के दिग्गज खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का महज 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत के जाने से न केवल पंजाब क्रिकेट, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे गहरे सदमे में हैं।
अमनप्रीत गिल के साथ अंडर-19 के दिनों में ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले विराट कोहली ने इस खबर पर गहरा दुख जताया। विराट ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा, 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों को भगवान यह दुख सहने की ताकत दे। ओम शांति।'
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अमनप्रीत को याद करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही शांत और मेहनती क्रिकेटर थे, जिन्हें खेल से बेहद प्यार था। वहीं, शिखर धवन ने भी इतनी कम उम्र में उनके जाने पर शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल एक बेहतरीन दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। उनके करियर की कुछ खास बातें है। उन्होंने 2007 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड, मलेशिया और श्रीलंका का दौरा किया था। हालांकि, वह 2008 के उस वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल होने से चूक गए थे, जिसकी कप्तानी विराट कोहली ने की थी। 2006 में उन्होंने पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और 6 मैचों में 11 विकेट लिए। वह आईपीएल के पहले सीजन (2008) में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम का हिस्सा भी रहे थे।
PCA ने अपने आधिकारिक बयान में अमनप्रीत को पंजाब क्रिकेट का एक समर्पित सेवक बताया। उन्होंने न केवल एक खिलाड़ी के रूप में, बल्कि बाद में सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में भी पंजाब क्रिकेट की सेवा की। एसोसिएशन ने उनके निधन को पंजाब क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।