क्रिकेट

अंबाती रायडू ने अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, चयनकर्ताओं से थी नाराजगी

अंबाती रायडू वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन नहीं होने की वजह से नाराज चल रहे थे। चयन नहीं होने को लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं पर निशाना भी साधा था।
2 min read
Ambati Raydu

मुंबई।भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अंबाती रायडू काफी दिनों से चयनकर्ताओं से नाराज थे। बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में अंबाती रायडू को शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद उन्होंने चयनकर्ताओं पर भी निशाना साधा था। 33 साल के अंबाती रायडू ने एकदम से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि रायडू अगले साल होने वाले आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेज दी है जानकारी

जानकारी के मुताबिक, रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेज अपने संन्यास की जानकारी दे दी है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने एक अंग्रेजी अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि रायडू का मेल उन्हें मिला है, जिसमें संन्यास की घोषणा की बात कही गई है। जोहरी ने यह भी बताया कि रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है और वह फिलहाल एक साल और आईपीएल खेलेंगे।

वर्ल्ड कप टीम में नहीं जाने से नाराज थे अंबाती रायडू

आपको बता दें कि अंबाती रायडू वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद से ही नाराज थे। चयन होने से पहले उन्हें पूरा भरोसा था कि वो विश्व कप टीम में चुने जाएंगे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करते हुए विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद विश्व कप में जब शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल हो गए तो उनकी जगह रायडू को रिप्लेसमेंट के तौर प्राथमिकता नहीं दी गई। चयनकर्ताओं ने धवन की जगह ऋषभ पंत को और विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुला लिया।

बीसीसीआई के इस फैसले पर रायडू ने ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3डी ग्लास ऑर्डर किए हैं। हालांकि, विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी राडुडू की जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला।

अंबाती रायडू का करियर

अंबाती रायडू ने अपने करियर में 55 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.06 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। अंबाती रायडू आईपीएल के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने IPL के 147 मैच खेले हैं, जिसमें 28 की औसत से 3300 रन बनाए हैं। आईपीएल में अंबाती रायडू के नाम 1 शतक और 18 अर्द्धशतक भी हैं। रायडू ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज जुलाई 2013 में जिंब्बावे के खिलाफ किया था। इसके अलावा रायडू ने आखिरी मैच विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 मार्च को खेला था।

Updated on:
04 Jul 2019 02:24 pm
Published on:
03 Jul 2019 01:52 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान