बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे ऋषभ पंत और अंबाती रायडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंड बाई होंगे, जबकि नवदीप सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। टीम के साथ नेट अभ्यास के लिए अलग से ही चार सीमर खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर और नवदीप सैनी नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे, लेकिन नवदीप को छोड़कर बाकी तीन खिलाड़ी स्टैंड बाई नहीं हैं।