क्रिकेट

अंबाती रायडू की धमाकेदार वापसी, बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को दिलाई जीत

अंबाती रायडू ने क्रिकेट मैदान में धमाकेदार वापसी की है। बता दें कि रायडू यो-यो टेस्ट पास न कर पाने की वजह से भारतीय टीम से बाहर हो गए थे।

2 min read
अंबाती रायडू की धमाकेदार वापसी, बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को दिलाई जीत

नई दिल्ली। इंडिया 'ए', इंडिया 'बी', आस्ट्रेलिया 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच जारी चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आज इंडिया ए ने शानदार जीत हासिल की। बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले आस्ट्रेलिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। जिसे इंडिया ए की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 38 वें ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत में इंडिया ए की ओर से आईपीएल -2018 के भारतीय सितारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आस्ट्रेलिया ने की पहले बल्लेबाजी -

आस्ट्रेलिया ए के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन कंगारू कप्तान के इस फैसले को भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कृष्णप्पा गौतम ने गलत ठहराते हुए विपक्षी टीम को मात्र 151 पर ऑल आउट कर दिया। कंगारू टीम की ओर से एस्टन अगर ने सर्वाधिक 34 और कप्तान हेड ने 28 रनों की पारी खेली। कंगारू टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। भारत की ओर से सिराज ने चार, गौतम ने तीन, दीपक चाहर, खलील अहमद और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट करने में कामयाबी हासिल की।

भारत की शुरुआत रही खराब-

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ मात्र चार रन बना कर चौथें ओवर में आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजु सैमसन भी बिना कोई रन बनाए आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 15 और कप्तान श्रेयष अय्यर चार रन बना कर आउट हुए। यहां भारत पर काफी दवाब आ चुका था। लेकिन इसके बाद अंबाती रायडू ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर भारत को संकट से उबारते हुए जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया। क्रुणाल 49 रन बना कर आउट हुए।

रायडू ने की दमदार वापसी-
रायडू और क्रुणाल ने पांचवें विकेट के 109 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। पांड्या के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे नीतीश राणा ने चार गेंदों पर 11 रन बनाते हुए इंडिया ए को जीत दिला दी। रायडू ने इस मैच में 62 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान रायडू ने पांच चौके और एक सिक्स लगाया।

ये भी पढ़ें

आखिरी गेंद पर छक्के से टीम को जिताने वाले बल्लेबाज
Published on:
23 Aug 2018 04:55 pm
Also Read
View All
SRH vs RR: आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, 12 छक्के जड़ते हुए तोड़े कई रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में लगाई छक्कों की झड़ी, बने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Ind vs Afg: अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए रवाना, मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट के साथ होगी दौरे की शुरुआत

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11

IPL 2026 Eliminator: क्या इंजर्ड रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे एलिमिनेटर? पहले ही खुद को बता चुके हैं अनफिट