क्रिकेट

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अमित मिश्रा ने बताया बड़ा अंतर, कहा- ’14 साल की उम्र से…’

भारतीय टीम के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के व्यवहार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों में कितना अंतर है।

less than 1 minute read

Amit Mishra on Rohit Sharma-Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों इस समय क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन दोनों ने इतना नाम कमाया है कि क्रिकेट से दूरी के बावजूद इनके नाम की चर्चा जारी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दोनों के व्यवहार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और एक ऐसा बात बताई, जिसे सुनकर रोहित शर्मा के फैंस गदगद हो जाएंगे।

अमित मिश्रा ने बताया, "विराट कोहली को मैं तब से जानता हूं, जब वह 14 साल का था। मैं उसे तब से जानत हूं जब वह बर्गर खाता था, जब उसे रात को पिज्जा चाहिए होता था। लेकिन जो पहले हमारी बात होती थी, अब वैसी नहीं होती हैं। जैसे रोहित के साथ हो जाती हैं। रोहित कहीं भी देखता है तो हाथ हिलाता है, मैं भी हाथ हिला देता हूं। ये विराट नहीं करता तो मेरी भी आदत नहीं है, जो मेरे से नहीं करता तो मैं भी नहीं करता।"

रोहित शर्मा के व्यवहार से खुश मिश्रा

रोहित शर्मा का एक किस्सा सुनाते हुए अमित मिश्रा ने बताया, "एक बार मैं कमेंट्री कर रहा था और रोहित बल्लेबाजी कर के वापस पवेलियन लौट रहा था। मैं कमेंट्री कर के साइड में खड़ा हुआ था तो उसने आके मुझसे कहा कि कमेंट्री कर रहे हो तो देखोगे भी नहीं, शायद यह काम विराट नहीं कर पाता है।" अमित मिश्रा ने रोहित की जमकर तारीफ की और उनके व्यवहार के बारे में भी काफी बातें कीं।

Published on:
16 Jul 2024 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर