क्रिकेट

कोहली की टीम RCB में आया नया खिलाड़ी, दूसरा सबसे तेज ODI शतक है इसके नाम

IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में नाथन कोल्टर नील के स्थान पर न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2018, 3:53 PM IST
COREY ANDERSON

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नील के स्थान पर न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। नाथन चोट के चलते आईपीएल से बहार हुए हैं। उनकी जगह लेने वाले कोरी एंडरसन को उनके 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर बैंगलोर की टीम ने खरीदा है।


BCCI ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "नाथन को चोटिल होने के कारण आईपीएल के 11वें संस्करण से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में आईपीएल की तकनीकी समिति ने नाथन के स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में एंडरसन को शामिल करने की अनुमति दे दी है।" बोर्ड ने कहा, "एंडरसन को खिलाड़ियों के लिए जारी नियम के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 'रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से किसी खिलाड़ी को नाथन के स्थान पर शामिल करने की अनुमति दी गई थी।"

आईपीएल 10 में नाथन का शानदार प्रदर्शन रहा था
पिछले आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की और से खेलते हुए नाथन ने 8 मैचों में 15 विकेट झटके थे। अपने आईपीएल करियर में नाथन 26 मैचों में 19.7 की औसत से 36 विकेट ले चुके हैं। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। नाथन ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 बार मैदान पर उतर चुके हैं।

फॉर्म से जूझ रहे एंडरसन के पास सुनहरा मौका

एंडरसन इससे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रह चुकें हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 27 मैचों में 27.42 की औसत से 521 रन बनाए हैं और 8 विकेट भी ले चुके हैं। इधर कुछ समय से हरफनमौला खिलाड़ी एंडरसन का सिमित ओवरों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वर्ल्ड कप 2015 में अच्छे प्रदर्शन के बाद से वो 14 वनडे मैचों में सिर्फ 191 रन बना सके हैं और 10 विकेट ले पाएं हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच डेनियल विटोरी ने एंडरसन का अपनी टीम में स्वागत किया है।

Published on: