
विराट कोहली शादी के बाद अपना पहला टेस्ट रहे हैं। जैसे की सबकी नजरें विराट पर थी कि विराट शादी के बाद कैसे खेलते हैं। तो कल पहले ही दिन विराट की बैटिंग आ गई। विराट क्रीज पर थे और इंडिया का स्कोर था 18 रन पर 2 विकेट। ऐसे में बतौर कप्तान टीम इंडिया को जरूरत थी कि विराट एक जिम्मेदारी भरी पारी खेलें ताकि इंडिया के बॉलर्स ने जो साउथअफ्रीका को 286 पर ऑलआउट किया है, उसका फायदा टीम इंडिया उठा सकें। लेकिन भई अपने कप्तान साहब पिच पर सिर्फ 14 मिनट टिके, 13 बॉल खेली और सिर्फ 5 रन बनाए।
यह सब जो हमनें ऊपर लिखा है। यह विराट के आलोचक ही हो सकते हैं क्योंकि आलोचक ही हमेशा ऐसे मौके की तलाश करते हैं। विराट जल्दी क्या आउट हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर मीम्स बनने लगे, उनका मजाक बनाया जाने लगा। किसी ने विराट की हर साल की पहली इनिंग्स के स्कोर दिखाए, तो किसी ने विराट का टेस्ट क्रिकेट में स्वागत किया। वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि विराट जल्दी ही आउट हो गए। अब लोग उन्हें उनकी परफॉर्मेंस पर उन्हें जज करेंगे। उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं है जिसने शादी के बाद पहले ही मैच में शतक जड़ा हो।
बता दें कि विराट की परफॉर्मेंस पर अनुष्का को तब से ट्रॉल किया जा रहा है जब 2015 वर्ल्डकप में इंडिया ऑस्ट्रेलिया मैच विराट 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। तब से यह कहा जाने लगा कि जब भी अनुष्का मैच देखने के लिए आती हैं विराट जल्दी आउट हो जाते हैं। ऐसे में लोगों ने अनुष्का को नसीहत दे डाली कि आप इंडिया आ जाओ और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग कर लो। बता दें कि खबर थी कि अनुष्का 7 जनवरी को साउथ अफ्रीका से निकल जाएंगी क्योंकि उन्हें आने वाली फिल्मों की शूटिंग करनी है।