वहीं, रोहित शर्मा अपनी जगह और फिटनेस को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 291 वनडे मैचों की 283 पारियों में 49.26 के औसत से 12,120 रन बनाए हैं, जिसमें 35 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है। उन्होंने इस साल वनडे में शानदार फॉर्म को बनाए रखा है।