7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने स्‍पेशल मैसेज के साथ अजीत अगरकर को दी विदाई, गिनाईं उनकी उपलब्धियां

BCCI farewell to Ajit Agarkar: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्‍टर अजीत अगरकर को BCCI ने स्‍पेशल मैसेज के साथ विदाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने उनकी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्‍हें कमिटमेंट और पक्‍का इरादे वाला बताया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 07, 2026

BCCI farewell to Ajit Agarkar

अजीत अगरकर और गौतम गंभीर। (Photo- IANS)

BCCI farewell to Ajit Agarkar: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्‍टर अजीत अगरकर को हेड कोच गौतम गंभीर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी खास विदाई दी है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट से पोस्‍ट करते हुए अगरकर के फोटो के साथ एक स्‍पेशल मैसेज लिखते हुए कहा कि यह कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ खास पलों से भरा रहा। तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप टाइटल और लगातार दो एशियन गेम्स गोल्ड मेडल। इसके साथ ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर।
मिस्टर अजीत अगरकर आपके कमिटमेंट और पक्के इरादे के लिए धन्यवाद।

गौतम गंभीर ने याद किए बीते पल

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्‍टर अजीत अगरकर का कार्यकाल मंगलवार को आधिकारिक रूप से खत्‍म हो गया। अब उन्‍हें अपने-अपने तरीके से लोग फेयरवेल दे रहे हैं। बुधवार सुबह ही भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्‍हें सोशल मीडिया पर विदाई दी। इसके साथ ही उन्‍होंने अगरकर की उपलब्धियां भी गिनाईं।

गंभीर ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा कि प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वे तीन आईसीसी ट्रॉफियां आपके पक्के इरादे का सबूत हैं। टीम पहले और टीम आगे, हमेशा.. मुझे कहना होगा, इतिहास आपके साथ और भी अच्छा रहा। हर चीज के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं।

बीसीसीआई ने मांगे आवेदन

दरअसल, बतौर सीनियर पुरुष सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अगरकर का कार्यकाल ऑफिशियली खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अब इस खाली पद को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगी कि बोर्ड के इस अहम पद को कौन संभालता है।

अगरकर ने जुलाई 2023 में संभाला था चार्ज

बता दें कि भारत के पूर्व पेसर अगरकर ने जुलाई 2023 में चार्ज संभाला था और 4 अक्टूबर को अपना कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने 18 सितंबर को बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग के बाद बताया था कि वह एक्सटेंशन नहीं मांगेंगे। अगरकर के समय में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग