7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बदला Live Streaming का प्लेटफॉर्म, जियोहॉटस्टार को भूल जाइए

IND vs NZ Live Streaming: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से पहले टी20 मुकाबले के साथ होगा। इस दौरे के सभी मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग देखने के लिए आपको फिर से प्‍लेटफॉर्म बदलना होगा। आइये आपको भी बताते हैं कि आप इन मैचों को कब-कहां लाइव देख सकते हैं?
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 07, 2026

IND vs NZ Live Streaming

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर दिखेंगे ये भारतीय स्‍टार खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

India tour of New Zealand 2026 Live Streaming: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। जहां 22 अक्‍टूबर से एक दिसंबर तक यानी करीब डेढ़ महीने में पांच मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के अलावा आईसीसी वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। फिलहाल भारतीय फैंस भारत बनाम वेस्‍टइंडीज मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियोहॉटस्‍टार पर देख रहे हैं, लेकिन न्‍यूजीलैंड दौरे के सभी मैच देखने के लिए प्‍लेटफॉर्म बदलना होगा। आप इन मैचों को लुत्‍फ कब और कहां उठा सकते हैं? आइये आपको बताते भी बताते हैं।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टी20 सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की टी20 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड वनडे सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार, सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की दो टेस्‍ट मैचों सीरीज की सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार, सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड तीनों फॉर्मेट की सीरीज के सभी मुकाबले भारत में कहां देख सकेंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज के सभी मुकाबले आप भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं, इन सभी मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्‍ध होगी।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27

तारीखमैचमुकाबलास्थान
22 अक्टूबरपहला T20Iन्यूजीलैंड vs भारतक्राइस्टचर्च
24 अक्टूबरदूसरा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतक्राइस्टचर्च
27 अक्टूबरतीसरा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतवेलिंगटन
30 अक्टूबरचौथा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतऑकलैंड
1 नवंबरपांचवां T20Iन्यूजीलैंड vs भारतहैमिल्टन
4 नवंबरपहला ODIन्यूजीलैंड vs भारतऑकलैंड
7 नवंबरदूसरा ODIन्यूजीलैंड vs भारतवेलिंगटन
10 नवंबरतीसरा ODIन्यूजीलैंड vs भारतहैमिल्टन
13 नवंबरचौथा ODIन्यूजीलैंड vs भारतमाउंट माउंगानुई
15 नवंबरपांचवां ODIन्यूजीलैंड vs भारतमाउंट माउंगानुई
19-23 नवंबरपहला टेस्टन्यूजीलैंड vs भारतवेलिंगटन
27 नवंबर-1 दिसंबरदूसरा टेस्टन्यूजीलैंड vs भारतक्राइस्टचर्च