क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर रहे अनसोल्ड, मुंबई इंडियंस ने भी नहीं दिखाई दिलचस्पी

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025ः ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई है। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।

2 min read
Arjun Tendulkar

IPL Auction Arjun Tendulkar Unsold: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। वह नीलामी के पहले दौर में अनसोल्ड रहे। वह 30 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ मेगा नीलामी में शामिल हुए।

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और IPL 2020 के लिए यूएई गए। मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन में उन्हें पुरस्कृत किया और उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने भी अर्जुन के लिए एक बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में फिर से साइन किया।

अर्जुन तेंदुलकर 2021 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे। हालाकि उन्होंने सिर्फ 5 मैच ही खेले। बॉलिंग ऑलराउंडर IPL 2021 और 2022 में बेंच पर रहे। उन्होंने आईपीएल 2023 में चार मैच और 2024 में एक मैच खेला। अर्जुन ने पांच मैचों में 3 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो आईपीएल के 5 मैचों में 144.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 13 रन बनाए।

अर्जुन तेंदुलकर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपने खेल में सुधार किया है। उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.51 की औसत और 3.31 की इकॉनमी से कुल 37 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक इनिंग में 25 रन देकर 5 विकेट भी लिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैचों में 532 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए की बात करें तो 15 मैचों में 5.21 की इकॉनमी और 30.80 की औसत से कुल 21 विकेट झटके हैं। लिस्ट-ए में 15 मैचों में कुल 62 रन बनाए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने टी-20 क्रिकेट में 23 मैचों में 8.70 की इकॉनमी और 24.65 की औसत से कुल 26 विकेट झटके हैं। वहीं इतने ही मैचों में 122.98 की स्ट्राइक रेट से कुल 107 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन है।

Updated on:
25 Nov 2024 10:31 pm
Published on:
25 Nov 2024 10:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर