भारतीय क्रिकेटरों ने पर्थ में खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने मैच में कुल 161 रन, विराट कोहली ने कुल 105 रन और केएल राहुल ने कुल 103 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने मैच में सर्वाधिक 8 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लिए। फील्डिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने प्रशंसा बटोरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए आगामी मुकाबलों में टॉनिक का काम करेगी। अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी संभव है। ऐसे में पर्थ टेस्ट मैच जीत चुकी भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।