31 वर्षीय यह खिलाड़ी पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी था, जहां उसने न केवल बल्ले से योगदान दिया, बल्कि कई मौकों पर टीम का नेतृत्व भी किया। टूर्नामेंट में उनकी नेतृत्व क्षमता भी जग जाहिर है। हालांकि, उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले उनकी पुरानी टीम ने रिलीज कर दिया, जिससे वह इस साल के पूल में सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए थे।