Jasprit Bumrah, India vs Australia, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत के हीरो कप्तान जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने इस मैच में आठ विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।