क्रिकेट

Sachin Tendulkar Birthday: ‘हॅप्पी बर्थडे लेकिन…’ अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज़ में किया पिता सचिन को बर्थडे विश, देखें Video

वीडियो में अर्जुन हाथ में बर्थडे केक की प्लेट लिए नजर आ रहे हैं। जिसमें चीज केक रखा हुआ है। अर्जुन मुस्कुराते हुए कहते हैं, "हैप्पी बर्थडे, लेकिन यह केक मैं नहीं खाऊंगा क्योंकि मैं ज्यादा चीनी नहीं खाता। जल्द मिलते हैं।"

2 min read
Apr 24, 2026
अर्जुन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी (Photo - IANS)

Arjun Tendulkar wishes Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्म दिन है। 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन को पूरा देश जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी उन्हें अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाईजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

RCB vs GT Playing 11: हेजलवुड या डफी RCB किसे मिलेगा मौका? फिलिप्स की जगह होल्डर खेलेंगे! देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अर्जुन ने अनोखे अंदाज़ में किया विश

वीडियो में अर्जुन हाथ में बर्थडे केक की प्लेट लिए नजर आ रहे हैं। जिसमें चीज केक रखा हुआ है। अर्जुन मुस्कुराते हुए कहते हैं, "हैप्पी बर्थडे, लेकिन यह केक मैं नहीं खाऊंगा क्योंकि मैं ज्यादा चीनी नहीं खाता। जल्द मिलते हैं।" अर्जुन अभी एलएसजी के साथ है, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। वह आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए लखनऊ में शामिल हुए थे, हालांकि उन्हें इस सीजन अबतक एक भी मुक़ाबला खेलने का मौका नहीं मिला है।

सचिन ने बनाए हैं ढेरों रिकॉर्ड

सचिन ने मात्र 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था। शुरुआत में कुछ साल उनके लिए संघर्ष भरे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया। उनकी पूरी दुनिया गवाह है। सचिन दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे। सचिन ने अपने 24 साल के करियर (1989-2013) के बीच 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34,357 रन, टेस्ट और वनडे दोनों में सर्वाधिक 100 शतक जड़े।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 200 मैचों की 329 पारियों में 53.79 की शानदार औसत से 15921 रन बनाए हैं। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ सचिन ने 50 से ज्यादा शतक जड़े हैं।

वनडे में भी जोरदार प्रदर्शन

वनडे क्रिकेट में भी सचिन की तूती बोलती थी। सचिन ने 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं। ये भी किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा वनडे रन हैं। इस दौरान सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े हैं। सचिन 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट और 49 वनडे) लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। ये आंकड़े आज भी क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा पैमाना हैं जिसे छूना बाकी सबके लिए सपने जैसा है।

वनडे क्रिकेट में भी उनका दबदबा कुछ कम नहीं था। 1998 का उनका सीजन तो क्रिकेट इतिहास में अलग ही दर्जा रखता है जब उन्होंने 1,894 रन और नौ शतक ठोके थे। सबसे ज्यादा अर्धशतक, सबसे ज्यादा चौके और सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, इन सब पर भी उनका ही नाम दर्ज है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: संजू सैमसन ने तोड़ डाले ढेरों रिकॉर्ड, 40 मैचों के बाद पहली बार CSK vs MI मैच में हुआ ऐसा
Published on:
24 Apr 2026 01:04 pm
Also Read
View All