क्रिकेट

IND vs NZ: नो बॉल फेंक अर्शदीप सिंह फिर बने टीम इंडिया की हार का कारण, आखिरी ओवर में जमकर लुटाये रन

IND vs NZ: इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 21 रन से हरा दिया। इस हार की बड़ी वजह भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। न्यूजीलैंड ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे। यह ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फेंका।

2 min read

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के एससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले टी20 मुक़ाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन किया। अर्शदीप ने डैथ ओवर्स में जमकर रन लुटाये और एक बार फिर नो बॉल फेंकी। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 177 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 21 रन से हरा दिया। इस हार की बड़ी वजह भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। न्यूजीलैंड ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे। यह ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फेंका। अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद नो डाल दी। जो उन्हें बहुत महंगी पड़ी। जिसके बाद कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

इस ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिशेल ने सिक्स जड़ दिया। सिक्स के साथ-साथ यह गेंद नो भी थी। जो भारत को बहुत महंगी पड़ी। इसके बाद जब अर्शदीप ने दोबारा गेंद डाली तो उस पर भी बल्लेबाज ने सिक्स लगाया। इस तरह 1 गेंद पर 13 रन बने। इसके बाद अर्शदीप की अगली गेंद पर मिचेल ने फिर सिक्स मारा। यह इस ओवर का तीसरा सिक्स था। इस तरह ओवर की 2 गेंद हुईं तो 19 रन बन चुके थे।

अर्शदीप ने अपने ओवर में N6 6 6 4 0 2 2 रन दिये। उनके नो बॉल डालते ही कप्तान हार्दिक पांड्या नज़र हो गए। यह पेही बार नहीं था जब अर्शदीप ने ऐसा कुछ किया है। श्रीलंका के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में पुणे में खेले गए टी20 मुक़ाबले में अर्शदीप ने नो बॉल की हैट्रिक लगाते हुए टोटल 5 नो बॉल फेंकी थी। इस मैच में अर्शदीप ने दो ओवर में 37 रन लुटाये थे और भारत यह मैच हार गया था।

Updated on:
28 Jan 2023 11:19 am
Published on:
28 Jan 2023 10:45 am
Also Read
View All