
भारत बनाम जापान (फोटो- BCCI)
Men's Cricket at Asian Games 2026:एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होने जा रही है, जहां पहले ही मुकाबले में जापान का सामना अफगानिस्तान से होगा। जिस तरीके से जापान ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और आखिरी गेंद तक मैच में बनी रही थी, उससे इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद जग गई है। इस मैच को जीतने वाली टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। चलिए जानते हैं मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल।
24 सितंबर को दिन के दूसरे क्रिकेट मैच में हांगकांग चीन और मलेशिया की टक्कर होगी, जो मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद को 25 सितंबर को हांगकांग चीन और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी, तो अफगानिस्तान का सामना नेपाल से होगा। जापान का अगला मुकाबला नेपाल से 26 सितंबर को होगा, तो वहीं 26 सितंबर को दूसरे मुकाबले में मलेशिया और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी। 27 सितंबर को कोई मुकाबला नहीं होगा, जबकि 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने पहले ही जगह पक्की कर ली है।
शुरुआती राउंड में 2 ग्रुप बनाए गए हैं, जहां मलेशिया, ओमान, नेपाल, जापान, अफगानिस्तान और हांगकांग चीन की टीमें शामिल हैं। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें हैं, तो ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 सितंबर को होंगे।
क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला सुबह 5:30 बजे होगा, तो भारतीय टीम का मुकाबला 10:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद से 29 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले खेले जाएंगे। 1 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में सेमीफाइनल मैच होगा, जबकि 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा भारतीय मैचों को फ्री डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
Updated on:
23 Sept 2026 10:53 am
Published on:
23 Sept 2026 10:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
