23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: भारत के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, जानें शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल सेंटनर टीम की अगुवाई करेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
2 min read
Google source verification
IND vs NZ T20 Series 2026

भारत और न्यूजीलैंड (फोटो- IANS and Blackcaps X)

New Zealand T20 Squad: भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसकी अगुवाई मिचेल सेंटनर करेंगे। इसके अलावा इस टीम में माइकल ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, काइल जेमिसन, ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी जैसे खिलाड़ी भी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में 1 नवंबर को होगा।

क्राइस्टचर्च में होंगे शुरुआती दोनों मैच

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम लंबी सीरीज के लिए जा रही है और काभी लंबे समय बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इसके अलावा अपनी टी20 जर्सी भी बदल दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा, तो दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को होगा। इसके बाद टीम वेलिंगटन पहुंचेगी, जहां 27 अक्टूबर तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में चौथा मैच होगा, तो वहीं 1 नवंबर को हैमिल्टन में पांचवां मुकाबला खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद पहली टक्कर

टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी। टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्डकप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। 5 टी20 मैचों के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें से 13 खिलाड़ी वर्ल्डकप की टीम का हिस्सा थे। रचिन रविंद्र चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बेन सियर्स खराब फॉर्म की वजह से टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

यह सभी मुकाबले भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे, जिन्हें सोनी लिव ऐप और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। आपको बता दें कि भारत की टी20 टीम फिलहाल एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंची है, जहां उनके अभियान का आगाज 28 सितंबर से होना है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ।