क्रिकेट

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्‍लैंड को एक और बड़ा झटका, एंडरसन के बाद ओली स्टोन भी चोटिल

olly stone पीठ दर्द के कारण लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। आशंका है कि वह तीसरे टेस्ट तक भी फिट नहीं हो पाएंगे।

less than 1 minute read

लंदन : इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम ( England cricket team ) को एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ( Australia cricket team ) से 251 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच में उनके दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उनकी चोट गंभीर बताई जाती है और ऐसा अनुमान है कि वह पूरे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस बीच मेजबान टीम के एक और तेज गेंदबाज ओली स्‍टोन चोटिल भी हो गए हैं और दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे।

वारविकशायर के लिए खेलते हैं स्टोन

ओली स्टोन काउंटी क्रिकेट में वारविकशायर की ओर से खेलते हैं। उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें क्रिकेट मैदान से अगले दो सप्‍ताह तक दूर रहने का निर्देश दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि स्‍टोन तीसरे टेस्‍ट में भी नहीं खेल पाएंगे।

पिछले महीने ही की थी वापसी

ओली स्‍टोन को वेस्‍टइंडीज दौरे पर स्‍ट्रेस फ्रेक्‍चर हो गया था। इसके बाद वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने पिछले महीने ही आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच के सीरीज के दौरान वापसी की थी। अब वह फिर चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेलना है और इस मैच से पहले यह इंग्लैंड के लिए दोहरा झटका है। पहले जेम्स एंडरसन बाहर हुए और अब स्टोन।

Updated on:
08 Aug 2019 08:36 am
Published on:
07 Aug 2019 09:07 pm
Also Read
View All