क्रिकेट

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम घोषित, पैटिनसन को नहीं मिली जगह

Michell starc और जोश हेजलवुड की वापसी हुई है बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है
2 min read
James pattinson

लंदन : इंग्लैंड ( England cricket team) के खिलाफ लॉर्ड्स में 14 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ( Australia cricket team ) ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। जबकि एजबेस्टन टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जेम्स पैटिनसन को निराश होना पड़ा है। उन्हें 12 सदस्यीय टीम में मौका नहीं मिला है।

पैटिनसन को दिया गया है आराम

जेम्स पैटिनसन ने पहले टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। पहली इनिंग में उन्होंने 27 ओवर में 82 रन देकर दो विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में नाथल लियोन और पैट कमिंस की कहर बरपाती गेंदों के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 146 रनों पर ढेर हो गई थी। इसलिए उन्हें ज्यादा गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाया था। इसके बावजूद जोश हेजलवुड और मिशेल स्टॉर्क को टीम में शामिल करने के लिए उन्हें जगह खाली करनी पड़ी। हालांकि पैटिनसन चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल और उनकी इंजरी इतिहास के मद्देनजर उन्हें उन्हें आराम दिया गया है।

चार साल बाद की है वापसी

जेम्स पैटिनसन ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज हैं। लेकिन वह अक्सर चोटिल ही रहते हैं। पीठ और फिर दाएं बाथ की इंजरी की सर्जरी के कारण वह चार साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब भी यह बड़ी चुनौती है कि अगर वह हेजलवुड और स्टॉर्क दोनों को अपनी एकादश में मौका देता है तो वह कमिंस और सिडल में से किसे एकादश से बाहर करेगा। टीम के बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरे टेस्ट में भी उन्हीं बल्लेबाजों को मौका दिया गया है, जो पहले टेस्ट में खेले थे।

ऑस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम : डेविड वार्नर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन और जॉश हेजलवुड।

Updated on:
13 Aug 2019 08:51 pm
Published on:
13 Aug 2019 06:27 pm